
अंकित सोनी@सूरजपुर। जिले में एक व्यक्ति को कच्चा मांस खाना महंगा पड़ गया। साथियों के मना करने के बावजूद मृतक बकरे की आंख को निगल गया। आंख उसके गले के अंदर फंस गई। जिससे उसकी सांस की नली चोक हो गई और फिर दम घुटने से मौत हो गई। मामला सूरजपुर के मदनपुर गाँव का है।
जानकारी के मुताबिक मृतक व्यक्ति का नाम बागर सिंह है। बागर सिंह शराब के नशे में बकरे की कच्ची आंख निगल गया और आंख गले में फंसने से बागर सिंह की श्वसन नलिका चोक हो गई। जिसके बाद दम घुटने से बागर सिंह की मौत हो गई।
3 साथियों के साथ पार्टी मनाने आया था सूरजपुर
दरअसल सूरजपुर के मदनपुर गाँव का रहनेवाला बागर सिंह अपने 3 साथियों के साथ पार्टी मनाने सूरजपुर आया था। यहाँ शराब भट्टी से तीनों ने शराब खरीदी और बकरे का सिर ले आए। बागर सिंह ने शराब पी और सब्जी बनाने के लिए रखे बकरे के सिर के कच्चे मांस में से कच्ची आंख उठाकर उसे निगल गया। इसे खाने से उसके साथियों ने उसे मना भी किया लेकिन बागर नहीं माना और आंख खा गया। जिसके कुछ देर बाद आंख बागर के गले मे फंस गई। काफी देर तक वो बागर के गले में फंसी रही लेकिन उसने पानी नहीं पिया जिससे उसकी श्वसन नलिका चोक हो गई।
बकरे की आंख खाकर हुई मौत
मृतक के साथी राकेश ने बताया कि बकरे की आंख खाकर उनकी मौत हो गई। शराब पी और उसके बाद बकरे की मुंडी को बनाने लगे। मैंने मांस काटा और बकरे के मस्तिष्क और उसकी आंख को निकालकर रखा इसी दौरान उन्होंने कहा इसको कच्चा खाऊंगा। और उठाकर खा गए। गले मे आंख फंस गई पानी पीने कहा लेकिन नही पिया उसके बाद तबियत बिगड़ गई।
इसके बाद बागर के साथी उसे उठाकर सूरज के सरकारी अस्पताल लेकर आये लेकिन तबतक उसकी जान जा चुकी थी। श्वसन नलिका चोक हो गई थीं। यहाँ अस्पताल लाए लेकिन उनकी जान चली गई थी।