छत्तीसगढ़रायपुर

प्रदेश में फिर पैर पसार रहा कोरोना, आज मिले 35 नए केस

रायपुर।  प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।  प्रदेश में आज कोरोना के 35 नए मरीजों की पहचान हुई है।  वहीं 6 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है।  जिसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।  राज्य में आज कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है।  

प्रदेश ने आज कोरोना के जो नए मरीज मिले है, उसमें दुर्ग से 3, राजनांदगांव से 2, बेमेतरा से 1, रायपुर से 9, धमतरी से 5, बिलासपुर से 4, जांजगीर -चांपा से 2, कोरिया से 1, जशपुर से 2, कोंडागांव से 4 और कांकेर से 2 मरीज शामिल है।  

आज मिले कोरोना मरीजों के साथ ही प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 11 लाख 77  हजार 926 हो गई है।  जिसमे से 91 एक्टिव मामले है।  वहीं 11 लाख 63  हजार 688 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।  जबकि इस वायरस से राज्य में अब तक 14147 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button