छत्तीसगढ़जशपुर

घर पहुंचने से पहले आई मौत, पेड़ से टकराई कार…बैंक मैनेजर समेत 2 की मौत, 2 बैंक कर्मचारी की हालत गंभीर

जशपुर। छुट्‌टी मनाकर कार से लौट रहे थे। तभी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बैंक मैनेजर समेत 2 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। अनमोल और रविंद्र को प्राथमिक इलाज के बाद रांची रेफर कर दिया गया है।हादसा दुलदुला थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक मनोरा SBI के ब्रांच मैनेजर अनुरंजन मिंज, जशपुर एसबीआई में पदस्थ सुमित मिंज, कर्मचारी अनमोल और रविंद्र सभी रविवार को छुट्‌टी होने के कारण कुनकुरी गए थे। सभी ने मिलकर दिनभर छुट्‌टी मनाई, खाना खाया और रात के वक्त 9 से 10 बजे के बीच लौट रहे थे। तभी ये हादसा हो गया है।

बताया जा रहा है कि कुनुकुरी-जशपुर हाईवे में ये अभी चरईडांड गांव के पास पहुंचे थे। उस दौरान कार की रफ्तार तेज थी। इतने में पता ही नहीं चला और कार अनियंत्रित होकर रोड की तरफ गई। इसके बाद एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में मौके पर ही अनुरंज और सुमित की मौत हो गई थी। मगर कुछ देर बाद आने-जाने वाले लोगों ने ही कार को रोड किनारे देखा था। जिसके बाद किसी तरह से चारों को अस्पताल ले जाया गया। जहां 2 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button