Gariyaband: जनपद सदस्य के घर चोरी, देर रात चोरों ने बोला धावा, मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी

रवि तिवारी@देवभोग।  (Gariyaband) झाखरपारा में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब गॉव में रहने वाले जनपद सदस्य और सहकारी समिति के अध्यक्ष असलम मेमन के यहां चोरी होने की खबर आग की तरह पूरे गॉव में फैल गयी। आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गयी,मौके पर पहुँची पुलिस ने जांच कर पंचनामा तैयार किया। चोरी के दौरान चोर द्वारा फेके गए चीज़ों को भी पुलिस ने जब्त किया।

पीड़ित जनपद सदस्य असलम मेमन ने पुलिस को बताया की आज अलसुबह उनकी पत्नी रजिया बानो जब उठी तो उन्होंने देखा कि पीछे की बाउंडरी की खिड़की में लगा लोहे का जाली टूटा हुआ है। जाली टूटे होने की बात उन्होंने तत्काल अपने पति को बताया। इसके बाद जनपद सदस्य ने बाहर जाकर देखा तो उन्होंने देखा की चोर ने काले कलर के बैग के साथ ही उसमें रखे सामान को बाहर फेंक दिया है। इसके बाद मेमन ने खूंटी में टांगे उनके पेंट को भी चेक किया। जिसमें रखे 15 हज़ार रुपए गायब थे। जिसकी जानकारी मेमन ने पुलिस को दी।

बहरहाल मामले में पुलिस द्वारा घटनास्थल का मुआयना कर बाहर फेके गए सामानों को जब्त किया गया है,वही अज्ञात चोर की खोजबीन पुलिस द्वारा जारी है।

Exit mobile version