गरियाबंद

Gariyaband: छुरा विकासखंड के शैलेंद्र ध्रुव एक दिन के लिए बनेंगे कलेक्टर, प्रोजेरिया नामक दुर्लभ बीमारी है ग्रस्त, आज सीएम से करेंगे मुलाकात

गरियाबंद। (Gariyaband) मुख्यमंत्री ने शैलेंद्र ध्रुव के सपने को पूरा कर दिया। शैलेंद ने 1 दिन के लिए कलेक्टर बनने की इच्छा जताई थी। जिसे मुख्यमंत्री के आदेश पर एक दिन के लिए गरियांबद जिले का कलेक्टर बनाया जाएगा। गरियाबंद जिले के विकासखंड के छुरा ग्राम मेड़कीडबरी निवासी 16 वर्षीय शैलेंद्र ध्रुव कक्षा 11 वीं का छात्र है, जो कि प्रोजेरिया नामक दुर्लभ बीमारी से ग्रस्त हैं। (Gariyaband) यह ऐसी बीमारी है कि 16 साल में ही बूढ़े दिखाई देते हैं। आज मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर भूपेश बघेल से मुलाकात करेंगे।

क्या है प्रोजेरिया

(Gariyaband) प्रोजेरिया एक बहुत दुर्लभ आनुवांशिक बीमारी है, जिसमें बच्चों का शारीरिक विकास एक बुजुर्ग व्यक्ति की तरह हो जाता है। प्रोजेरिया से पीड़ित सभी बच्चे औसतन 14 साल की उम्र में हार्ट से जुड़ी बीमारियों की वजह से मर जाते हैं। प्रोजेरिया के अन्य लक्षणों में शरीर का न बढ़ना, वजन और बालों का कम होना, त्वचा का बुजुर्गों जैसा होना, हिप डिस्लोकेशन, जोड़ों में जकड़न आदि। आज दुनिया भर में लगभग 180 बच्चे हैं, जिनमें इस बीमारी के बारे में पता नहीं चला है और उन्हें किसी तरह का कोई इलाज नहीं मिला है।

Related Articles

Back to top button