Gariyaband: धान खरीदी में लापरवाही करना पड़ा भारी, उपसंचालक निलंबित, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

परमेश्वर राजपूत@गरियाबंद। (Gariyaband) मिनी राइस मिल की खरीदी में योजना के प्रावधानों के साथ लापरवाही बरतने के आरोप में उपसंचालक को निलंबित किया गया है। राज्य सरकार ने आदेश जारी किया है। उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 09 के उप नियम ( क ) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में फागुराम कश्यप उप संचालक कृषि गरियाबंद का मुख्यालय संचनालय कृषि नवा रायपुर निर्धारित किया जाता है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Exit mobile version