Gariyaband: गर्मी के महीने में खेतों में पानी पहुंचने से लहलहाने लगी धान की फसल, तीन जलाशय के पानी से 14 गॉव के लोगों को मिला लाभ

रवि तिवारी@देवभोग। (Gariyaband) तीन जलाशय का पानी अंचल के 14 गॉव के लगभग 400 से भी ज्यादा किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। तीन जलाशयों से पानी मिलने के बाद किसान अब गर्मी के महीने में भी रवि फसल ले रहे है। एक समय ऐसा था जब किसान सिर्फ बारिश के भरोसे ही फसल ले पाते थे, वही अब जलाशय से लगने वाले गॉव के किसान पिछले   चार से पांच साल से रवि की फसल भी ले रहे है। यहां बताते चले की गर्मी लगने के पहले ही किसानों के मांग के अनुरूप विभाग अपनी तैयारी पूरी कर लेता है,वही खरीफ की फसल कटते ही बांध से पानी छोड़ दिया जाता है, (Gariyaband) जो कि धीरे से खेतों तक पहुँच जाता है। (Gariyaband) वही रवि फसल लेने से किसानों के चेहरे में खुसी भी नज़र आ रही है,वही गर्मी में कुछ साल पहले तक सुखी पड़ी हुई खेतों में पानी पहुँचने से अब हरि भरी नज़र आ रही है।

14 गॉव के 400 से भी ज्यादा किसान हो रहे लाभान्वित-: मामले में जानकारी देते हुए सिंचाई विभाग के सब इंजीनियर मनोज कुमार टाण्डिल्य ने बताया कि आड़पाथर जलाशय से लगने वाले 7 गॉव आड़पाथर, खजूरपदर,भरवामुड़ा, बाडीगॉव, मुरगुड़ा, सिनापाली और बोइरगुड़ा के लगभग 250 किसानों की 500 एकड़ जमीन तक जलाशय का पानी पहुँच रहा है। वही धुपकोट डेम से नागलदेही, पीठापारा और गोहरापदर के करीब 50 किसानों की 80 एकड़ के खेत तक गर्मी की फसल के लिए पानी जलाशय से मिल रहा है। वही सब इंजीनियर युवराम सिन्हा ने बताया कि घुमरापदर जलाशय से घुमरापदर, सेरनाबहल, धनोरा और चिखली के 106 किसानों की 180 एकड़ खेत में सिंचाई के लिए पानी पहुँच रहा है।

वनांचल क्षेत्र से लगे गॉव में इस साल फिर से किसान ले रहे रवि फसल-: यहां बताना लाज़मी होगा कि वनांचल क्षेत्र से लगे गॉव में इस साल फिर से किसान रवि की फसल ले रहे है। अंचल के किसानों की मॉने तो जलाशय से उन्हें पानी नही मिल पा रहा था। इस साल विभाग को किसानों ने मांग पत्र भी सौपा था। जिसके बाद विभाग ने तत्काल उचित कदम उठाया और घुमरापदर जलाशय से 4 गॉव के किसानों को पानी दिलवाया। जिसके बाद आज डेम से लगे चार गॉव के 180 एकड़ की कृषि भूमि पर धान की फसल लहरा रही है।

Exit mobile version