चालक का अमानवीय चेहरा आया सामने…बस से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को छोड़कर हुआ फरार…मौत

गरियाबंद। तेज रफ्तार यात्री बस से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई है। इस दौरान यात्री बस चालक का अमानवीय चेहरा सामने आया हैं। गिरकर घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने की जगह सड़क पर तड़पता छोड़ बस को आगे बढ़ा दिया। मामला नेशनल हाईवे 130 सी मैनपुर गरियाबंद का हैं।

जानकारी के मुताबिक मृतक हैदराबाद ईटभट्टी से वापस गरियाबंद लौट रहा था। मृतक देवभोग के गुरजीभाटा का रहने वाला था। बस से घर लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार बस से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने 108 के माध्यम से घायल ग्रामीण को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version