Gariyaband: ग्राम पंचायत स्तरीय बैठक संपन्न, अधिकारियों ने दी ग्रामीणों को ये जानकारी

परमेश्वर राजपूत@गरियाबंद। जिला गरियाबंद (Gariyaband) अंतर्गत विकास खंड छुरा के ग्राम पंचायत भरूवामुड़ा में पंचायत स्तरीय ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के छाया चित्र की पूजा अर्चना के साथ की गई। (Gariyaband) तत्पश्चात पंचायत में चल रहे निर्माण कार्य की जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम के अवसर (Gariyaband) इफको टोक्यो ग्रामीण समन्वित विकास परियोजना से पहुंचे अधिकारियों के द्वारा किसानों, महिलाओं एवं युवाओं को रोजगार से संबंधित प्रशिक्षण, जल संवर्धन, पशुपालन, मुर्गी पालन जैसी कई योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही स्वच्छता के बारे में लोगों में जागरूकता लाने और समूह के माध्यम से लोगों को रोजगार मुहैया कराने, के साथ जलवायु परिवर्तन के बारे में बताते हुए पौधारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत में जनप्रतिनिधी एवं इफको टोकियो के अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत के महिला ,पुरूष एवं नवयुवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।