Gariyaband: पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ने जनपद अध्यक्ष के ससुर और जेठ पर लगाया ये आरोप, जानिए इसके पीछे की वजह

रवि तिवारी@देवभोग। (Gariyaband) पूर्व लोकसभा प्रत्यासी देवेंद्र सिंह ठाकुर ने जनपद अध्यक्ष नेहा सिंघल के ससुर औऱ जेठ पर सरकारी जमीन में कब्जा किये जाने का आरोप लगाया है। देवेंद्र सिंह ने कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि देवभोग के हृदय स्थल घास मद आम रास्ता के लिए आरक्षित भूमि पर अवैध निर्माण किया जा रहा है।(Gariyaband)  ऐसे में देवेंद्र ने कलेक्टर से मांग की है कि अवैध निर्माण रोकने के साथ ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जल्द ही किया जाए।

(Gariyaband) मामले की जानकारी देते हुए पूर्व लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि देवभोग के हृदय स्थल गांधी चौक से मांझी पारा रोड पर पूर्व में घास मद की भूमि नया खसरा नम्बर 283 और  पुराना खसरा नम्बर 27/1 जो कि आमरास्ता के लिए आरक्षित है।

National: आखिर क्या वजह है कि स्वास्थ्य मंत्रालय को टालना पड़ा पोलियो टीकाकरण अभियान, जानिए

देवेंद्र ने कलेक्टर को दिए गए आवेदन में यह भी जिक्र किया है कि जनपद अध्यक्ष देवभोग नेहा सिंघल के ससुर द्वारा अवैध कब्जा कर दो मंजिला भवन का निर्माण किया गया है। एवं उनके जेठ के द्वारा व्यवसायिक परिसर बनाया जा है। देवेंद्र ने कलेक्टर से यह मांग की है कि यह अवैध निर्माण मुख्यालय के ह्रदय स्थल पर होने के चलते साप्ताहिक हाट-बाजार के कारण कई वर्षों से यातायात सुविधा प्रभावित हो रही है,वही उक्त भूमि घास मद के होने के साथ ही आम रास्ता के लिए आरक्षित है,ऐसे में जल्द ही कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को अतिक्रमण मुक्त किया जाना चाहिए।

दस्तावेजों से छेड़छाड़ करने का लगाया आरोप

पूर्व लोकसभा प्रत्यासी ने कलेक्टर को सौपे गए आवेदन में आरोप लगाया है कि कब्जाधारियों द्वारा कूटरचना कर दस्तावेजों से छेड़छाड़ करते हुए वर्तमान में सरकारी जमीन को अपने नाम पर करवा लिया गया है। देवेंद्र ने कलेक्टर के पास तर्क रखा है कि पुराना खसरा नम्बर 27/1में यह भूमि स्पस्ट रूप से शासकीय भूमि उल्लेखित है,ऐसे में शासकीय भूमि कैसे निजी व्यक्ति के नाम पर चढ़ गई,इसकी जांच की मांग भी देवेंद्र ने कलक्टर से किया है।

चल रहे निर्माण को रोकवाने की लगाई गुहार

देवेंद्र ठाकुर ने कलक्टर को दिए गए आवेदन में बताया कि मेन रोड से लगे इस अवैध निर्मित भवन के बगल से खाली जमीन पर वर्तमान में रवि सिंघल के द्वारा व्यवसायिक परिसर का निर्माण कराया जा रहा है। वही देवेंद्र ने इस अवैध कब्जे को भी हटाने की मांग कलेक्टर से किया है।

मामले में जनपद अध्यक्ष नेहा सिंघल ने सारे आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि जहां मेरे ससुर का कब्जा बता रहे है,वह एक डायवर्शन जमीन है। मेरे जेठ घर बना रहे है वह भी रजिस्ट्री वाली जमीन है। हमारे परिवार के किसी   भी सदस्य ने सरकारी जमीन पर कब्जा नही किया है। वही दस्तावेजों से छेड़छाड़ के सवाल पर जनपद अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासनिक अमला ही इसे जानेगा। नेहा सिंघल ने कहा कि देवेंद्र ठाकुर हमेशा मेरे मान-सम्मान पर ठेस पहुचाता है,वही मेरे पद की गरिमा भी नही रखता,अब मैं देवेंद्र के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाउंगी।

वही रविशंकर सिंघल ने भी सारे आरोपों को झूठा बताते हुए कहा है कि यह मिथ्या आरोप है,यह आरोप दुर्भावना से ग्रसित करने का आरोप है। जमीन के पूरे पेपर हमारे पास है,जांच में दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा

Exit mobile version