गरियाबंद

Gariyaband: जंगली जानवरों को मारने के लिए खेत में बिछा रखा था विद्युत, चपेट में आने से युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

परमेश्वर राजपूत@गरियाबंद। (Gariyaband) खेत में जंगली सूअर मारने के लिए लगाए गए विद्युत करंट के चपेट में आने से लोहरसी निवासी नूतन कुमार साहू की मृत्यु हो गई। मौके पर पांडुका पुलिस पहुंच कर खेत पर करंट लगाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन पर थाना पाण्डुका के ग्राम लोहरसी मे मृतक नुतन साहू पिता नीलकंठ साहू उम्र 25 वर्ष विद्युत करेंट की चपेट मे आने से उनकी मौत हो गयी। आपको बता दें कि जांच में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना के संबध मे आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया, जिस पर थाना स्टाफ की सुझबुझ से  (Gariyaband) अरोपियों को गिरफ्तार कर पुछताछ किया गया।

(Gariyaband) आरोपियों ने बताया  23 अप्रैल को शाम 7 बजे फसल सुरक्षा के लिए जंगली जानवरों को मारने के लिए बिरझु राम साहू के खेत बोर से विद्युत कनेक्शन लेकर तार मे करेंट चैतु साहू, गैंदालाल तारक,बिरझु राम साहू,खेमन ध्रुव के द्वारा लगाया गया था। आज सुबह खेत में आकर देखे तो नूतन साहू का विद्युत करेंट से मृत्यु हो गया था, तो हम लोग बचने के लिए विद्युत तार को निकाल रहे थे।

उक्त चारो आरोपियों द्वारा यह जानते हुए भी कि उनके द्वारा अवैध रूप से खेत बोर कनेक्शन से लगाये गये विद्युत तार के संपर्क में आने में किसी की भी मृत्यु हो सकती है, फिर भी जानबुझ कर खेत बोर से अवैध रूप से विद्युत तार से करेंट लगाया था, जिसके संपर्क में आने से मृतक नूतन साहू का मृत्यु हुआ है ।  जांच के बाद आरोपियों को   विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक बसंत बघेल, प्रधान आरक्षक ललित साहू,  नरेन्द्र वर्मा आरक्षक टार्जन साहू, चमन कुर्रे, बुदेश्वर साहू, देव मनहर, प्रफुल्ल निर्मलकर की विशेष भुमिका रही।

Related Articles

Back to top button