गरियाबंद
Gariyaband: तिरुपति बालाजी के दर्शन को गया था बच्चा, हुआ अपहरण, परिजनों ने जिला पंचायत सदस्य और एसपी से लगाई मदद की गुहार

गरियाबंद। (Gariyaband) तिरुपति बालाजी दर्शन करने गये बच्चे का अपहरण कर लिया गया है। बच्चा अपने परिजनों के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन करने गया था। और वहीं उसे किडनैंप कर लिया गया। बच्चा गरियाबंद जिले के कुरूद गांव का रहने वाला है।
(Gariyaband) मामले को लेकर परिजनों ने तिरुपति थाना में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य और एसपी से मदद की गुहार लगाई है।
(Gariyaband) मिली जानकारी के अनुसार कुरूद गांव निवासी शख्स अपने परिवार के साथ तिरुपति बालाजी दर्शन करने गया हुआ था। इस दौरान उनके बच्चे का किसी ने अपहरण कर लिया। मामले में परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।