गढ़चिरौली पुलिस बल को मिली बड़ी सफलता, एक माओवादी गिरफ्तार, पुलिस कैंप की कर रहा था रेकी

कमलेश हिरा@पखांजुर। जिले के गढ़चिरौली पुलिस बल को बड़ी सफ़लता मिली है। पुलिस ने एक माओवादी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली पर 2 लाख का इनाम घोषित था। गिरफ्तार नक्सली का नाम माओवादी नाम महेंद्र किश्तैया वेलादी उम्र 32 वर्ष बताया जा रहा हैं। स्पेशल मिशन टीम के जवानों व सीआरपीएफ 9 बटालियन के जवानों की गतिविधियों की जानकारी देने के उद्देश्य से सब पोस्ट दमरांचा के पास इंद्रावती नदी के पास घूम रहा था। G-कंपनी और सबपोस्ट दमरांचा की पुलिस पार्टी के जवानों ने माओवादी विरोधी अभियान में उसे गिरफ्तार कर लिया।
गढ़चिरौली पुलिस ने बताया कि नक्सली महेंद्र पूर्व में वन अफसरों से डकैती, आगजनी सहित कई हिंसक घटनाओं में शामिल रहा है। नक्सलियों ने 2 दिसंबर से पीएलजीए सप्ताह की शुरुआत की है। इसे देखते हुए सुरक्षाबलों ने अतिरिक्त सतर्कता बढ़ा दी है। गढ़चिरौली से लेकर मानपुर मोहला के बार्डर में भी सर्चिंग तेज की गई है।