छत्तीसगढ़बिलासपुर

जिम करते वक्त ट्रेनर से दोस्ती, फिर प्यार…फिर डॉक्टर ने मौत को लगाया गले…पढ़िए पूरी खबर


बिलासपुर। महिला डॉक्टर सुसाइड मामले में नया मोड़ सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर महिला डॉक्टर को उकसाने का आरोप लगा है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी मृतिका के पति का दोस्त था। दरअसल डॉक्टर पूजा चौरसिया ने बाबा पार्क स्थित मायके वाले घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही थी। शुरुवात में डॉक्टर के डिप्रेशन में होने की खबर थी। लेकिन जांच के दौरान पुलिस के शक की सुई प्रेमी की ओर घूमी। शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। पूछताछ में प्रेमी ने उनके बीच हुए विवाद की बात स्वीकारी.

जिम ट्रेनर है आरोपी

आरोपी सूरज पांडे जिम में ट्रेनर हैं। डॉक्टर महिला की जिम के दौरान आरोपी से मुलाकात हुई थी। पहले दोस्ती फिर रिश्ता प्यार में बदल गया। कुछ दिन दोनों में विवाद भी होने लगा। आत्महत्या के पहले डॉक्टर और प्रेमी के बीच विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि महिला को आत्महत्या के लिए उकसाया भी। बहरहाल पुलिस ने मृतिका के बॉयफ्रेंड सूरज पांडे को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बता दे कि डॉक्टर के माता पिता विदेश में रहते थे, आत्महत्या के पहले डॉक्टर के पिता की मौत हुई थी।

Related Articles

Back to top button