Chhattisgarh

जमीन विवाद: 70 साल की महिला ने खून से लिखा राष्ट्रपति को पत्र

रायपुर। गरियाबंद जिले की 70 साल की बुजुर्ग महिला ओम बाई ने जमीन विवाद में न्याय न मिलने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपने खून से चिट्ठी लिखी है। ओम बाई गरियाबंद के छुरा गांव की रहने वाली हैं।उनकी पुश्तैनी जमीन पर गांव के ही संतोष सारडा से विवाद चल रहा है।

महिला का आरोप है कि उस जमीन पर बने उनके पूर्वजों के मठ (समाधि स्थल) को तोड़कर संतोष ने कब्जा कर लिया। उन्होंने कलेक्टर और अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। थक-हारकर ओम बाई पैथोलॉजी लैब गईं, वहां अपना खून निकलवाया। फिर उसी खून से उन्होंने राष्ट्रपति को पत्र लिखा और न्याय की गुहार लगाई। मामले में छुरा तहसीलदार रमेश मेहता ने बताया कि यह मामला तीन साल पुराना है। राजस्व कानून के तहत फैसला संतोष सारडा के पक्ष में हुआ था। मठ तोड़ने की जानकारी तहसीलदार को नहीं थी। आपको बता दे कि वर्तमान में ओम बाई टीबी जैसी गंभीर बीमारी से भी जूझ रही हैं। उन्होंने कहा, “अगर गांव में न्याय नहीं मिला, तो अब देश की राष्ट्रपति से ही उम्मीद है।”

Related Articles

Back to top button