छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा का स्थापना दिवस, आज 22 साल में कई नए कीर्तिमान के स्थापित

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का स्थापना दिवस आज है। 22 साल में कई नए कीर्तिमान के स्थापित किए गए हैं। 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ था। छत्तीसगढ़ विधान सभा की पहली बैठक रायपुर स्थित राजकुमार कॉलेज के प्रांगण में 14 दिसंबर को आहूत हुई थी। तब से 14 दिसंबर को विधानसभा की स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थापना दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने विधानसभा के लिए विशेष अवकाश घोषित किया। 28 जनवरी 2004 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने विधानसभा के सदस्यों को संबोधित किया था। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल ने भी विधानसभा के सदस्यों को संबोधित किया था। छत्तीसगढ़ विधानसभा अनूठी परंपरा में हैं। विरोध करने गर्भगृह ले जाते ही स्वयमेव सदस्य निलंबित हो जाते हैं। 2010 में चतुर्थ इंडिया एशिया रीजन राष्ट्रकुल संसदीय सम्मेलन का भी आयोजन हो चुका है।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वी जयंती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र भी अविस्मरणीय रहा है। नक्सल मुद्दे 26 जुलाई 2007 की दिन-रात क्लोज डोर सर्वदलीय बैठक भी विशेष रही। 22 वर्ष की यात्रा में कई ऐसे कार्य हुए जिनकी सराहना लोकसभा अध्यक्षों के अलावा विभिन्न पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में भी हुई।

Related Articles

Back to top button