छत्तीसगढ़

गरियाबंद जिले के दौरे पर मुख्यमंत्री, बोले धर्मांतरण और साम्प्रदायिकता ये 2 मुद्दे , जिन्हे लेकर भाजपा चल रही, इन दोनो मुद्दे पर भाजपा की मास्टरी

रायपुर। गरियाबंद जिले के दौरे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रवाना हुए। गरियाबंद जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दौरे से पहले हेलीपैड में पत्रकारों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। अमितशाह के प्रवास को लेकर मुख्यमंत्री का बयान सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी जहा जहा चुनाव हारे है वहा वहा फोकस कर रहे हैं। अमित शाह भी उसी के तहत आ रहे हैं। प्रोटोकॉल के हिसाब से मैं भी जाऊंगा। 2 बजे रविंद्र चौबे जायेंगे और शाम को मैं भी जाने की कोशिश करूंगा।

मख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा की तैयारी के हिसाब से अमितशाह आ रहे हैं। धर्मांतरण और सम्प्रदियकता ये 2 मुद्दे है। जिन्हे लेकर भाजपा चल रही है। इन दोनो मुद्दे पर भाजपा की मास्टरी है। पर हमारे मुद्दे कई है जिन्हें हम लेकर चल रहे हैं। लेकिन हमारी पार्टी ने विभिन्न मुद्दों और विभिन्न वर्ग के लोगो के विकास पर फोकस किया है। जैसे गरीब, किसान,शिक्षा बेरोजगारी, और संस्कृति है। आदिवासी क्षेत्रों में राज्यपाल के दौरे पर कहा कि संविधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को अपने अधिकारों का ध्यान रखना चाहिए। उसमे अतिक्रमण नहीं करना चाहिए। राज्य सरकार से सवाल करना उनके अधिकारों के बाहर है। बिल पारित होने के बाद हस्ताक्षर करना चाहिए। ये राजभवन के माध्यम से राजनीति कर रहे हैं। राज्यपाल फील्ड में जाकर काम नहीं करती है।

मुख्यमंत्री का बड़ा बयान सामने आया है। बाकी राज्यों में तो राज्यपाल हस्ताक्षर कर रहे हैं। पर यहां राज्यपाल राजनीति कर रही है। न्यायपालिका और विधायिका के दायरे में रहकर सबको कार्य करना है।

माइनिक ब्लॉक में आई तेजी पर कहा कि राज्य की संपदा में आम जनता का अधिकार है.यहां मिनरल की कोई कमी नहीं है और इन्हीं संशाधनो से पिछली सरकार ने बड़ी बड़ी बिल्डिंग बनाई है। हमारे पास जो संसाधन है उसे हमने आम जनता मजदूरों गरीबों के लिए योजना बनाई। हमारी वित्तीय व्यवस्था बेहतर है। भारतीय जनता पार्टी की राजनीति का खामियाजा युवाओं को भुगतना पड़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी के लोग पिछले दरवाजे से राजनीति कर रही है। अब तो कॉलेज का एडमिशन भी इससे प्रभावित हो रहा है। भाजपा नहीं चाहती युवाओं को उनको अधिकार मिले। हम भी लगातार अब इंतजार कर रहे है कुछ तो रास्ता निकलेगा।

Related Articles

Back to top button