पूर्व कांग्रेस नेता के भाई को मारी गोली, अज्ञात बाइक सवारों ने दिया अंजाम


बलरामपुर। जिले के शंकरगढ़ इलाके में पूर्व कांग्रेस नेता सुक्खू यादव के भाई पर अज्ञात बदमाशों ने गोली चला दी। अज्ञात बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।  जिनका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं घायल बासुदेव यादव को इलाके के लिए सरगुजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक वासुदेव यादव खेत से वापस घर लौट रहे थे। तभी एक बाइक में कुछ हमलावर आए। और एक के बाद एक उन पर दो गोलियां चला दी। दोनों गोली उन्हें पेट के पास लगी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। तभी लोगों तुरंत  इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। जहां से उन्हें सरगुजा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी हैं। वहीं परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version