छत्तीसगढ़

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह AIIMS में एडमिट, ट्वीट कर दी जानकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती है और उनका इलाज चल रहा है। डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि, पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में हूँ, आज रूटीन चेकअप के लिए एम्स जाना हुआ। जहाँ चिकित्सकों के परामर्श से एहतियात के तौर पर भर्ती हुआ हूँ। फ़िलहाल स्वास्थ्य ठीक है, मानसून के बीच आप सब भी बारिश में एहतियात बरतें और स्वस्थ रहें।

Related Articles

Back to top button