गरियाबंद अश्लील डांस कांड: BJP नेता ने डांसर को दिया फ्लाइंग किस, मंत्री ने कहा ‘कला’, भूपेश बोले- फर्क नहीं दिखता

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आयोजित ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम का वायरल वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
वीडियो में BJP नेता निर्भय सिंह ठाकुर को ओडिशा की डांसर निशा महाराणा (खुद को ‘सनी लियोनी’ बताने वाली) को फ्लाइंग किस देते और हंसते हुए देखा जा सकता है। डांसर ने अपने प्राइवेट पार्ट्स दिखाते हुए अर्धनग्न अवस्था में प्रदर्शन किया।
BJP नेता निर्भय सिंह ठाकुर मैनपुर ब्लॉक से जनपद सदस्य हैं। वायरल वीडियो में कई अन्य जनप्रतिनिधि और पुलिसकर्मी भी डांसर के सामने नोट उड़ाते और फ्लाइंग किस जैसी हरकतें करते नजर आए।
इस पर मंत्री रामविचार नेताम ने डांस को कला बताया। उन्होंने कहा कि कला केवल धार्मिक जाप तक सीमित नहीं होती, बल्कि विविध क्षेत्रों में प्रकट होती है। वहीं, पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि मंत्री को कला और अश्लीलता में फर्क नहीं दिखता। मंत्री के बयान से वहां मौजूद महिला नेत्री शर्म से सिर झुका रही थीं।
CCTV और सोशल मीडिया वीडियो के आधार पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। SDM तुलसी दास को निलंबित कर दिया गया। SP वेदव्रत सिरमौर्य ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरक्षकों को सस्पेंड किया और दो को लाइन अटैच किया।
कार्यक्रम 8-10 जनवरी को गरियाबंद के उरमाल में आयोजित किया गया था। आयोजन समिति को डांसरों के लिए रोजाना 1.20 लाख रुपये देने थे। एक दिन की डांसर फीस 60 हजार और एंट्री टिकट 200-400 रुपये तय था।
अश्लील कार्यक्रम कराने के आरोप में समिति के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। इनमें देवेंद्र राजपूत, गोविंद देवांगन, नरेंद्र साहू, हसन खान सहित अन्य शामिल हैं।





