मानसून का ‘ उफान’… यूपी से लेकर असम तक बाढ़ ने मचाई तबाही, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। देश के तमाम इलाकों में बादल अपनी पूरी ताकत के साथ बरस रहे हैं। नदी – नाले उफान पर हैं। असम समेत पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ आ गया हैं, जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अब तक राज्य में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं। वही दूसरी ओर यूपी, बिहार में भी मानसून उफान पर हैं। अलग – अलग जिलों में 150 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
बिहार के कई इलाकों में बाढ़ के हालात
बिहार में 50 हजार से अधिक की आबादी बाढ़ की चपेट में हैं। सबसे खराब हालत मुजफ्फरपुर जिले के हैं। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने आज बिहार के 24 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
बिहार में भी कई इलाकों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। मुजफ्फरपुर में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं और करीब 50 हजार से ऊपर की आबादी बाढ़ में घिर गई है।
इन राज्यों में आज हो सकती है तेज बारिश
मौसम विभाग ने आज गोवा, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।