छत्तीसगढ़रायगढ़

निर्वाचित राज्यसभा सांसद राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह का प्रथम नगर आगमन

नितिन@रायगढ़। छतीसगढ से राज्यसभा सासंद निर्वाचित होने के बाद राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह के प्रथम नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सबसे पहले अपनी कुलदेवी मां मानकेशरी के दरबार कर्मागढ़ पहुंचकर उनकी पूजा अर्चना की। फिर रायगढ़ वापस आए।

राज्यसभा सासंद का काफिला चक्रधर नगर चौक पहुंचते ही बीजेपी ने उनका जोरदार स्वागत किया। राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने दादा महाराजा चक्रधर सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। आदिवासी समुदाय ने भी अपने राजा का परंपरा गत तरीके से पगड़ी बांध कर स्वागत किया। उसके बाद उनका काफिला शहर की ओर रवाना हुआ। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष समेत कई अन्य बड़े पदाधिकारी इस कार्यक्रम से दूरी बनाते दिखे। राज्य सभा सांसद राजा देवेंद्र प्रताप ने कहा कि वे शपथ ग्रहण के बाद रायगढ़ क्षेत्र के विकास के लिए पूर्ण समर्पित भाव से काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि शपथ ग्रहण कर कार्यभार संभालने के बाद रायगढ़ जिले के स्थानीय मुद्दे भी राज्यसभा में गूजेंगे।।

Related Articles

Back to top button