छत्तीसगढ़

कोंटा विधानसभा क्रमांक 90 पहले राउंड की गिनती समाप्त, जानिए किसे मिला कितना वोट

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए आज मतगणना शुरू हो चुकी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टी के नेताओं को बेसब्री से चुनाव के परिणामों का इंतजार है। प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। कोंटा विधानसभा क्रमांक 90 पहले राउंड की गिनती समाप्त हो चुकी है।

किसे कितने वोट मिले

कांग्रेस (कवासी लखमा) – 199

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (देवेंद्र तेलाम)- 4

बसपा (मड़कामी मासा)- 15

भाजपा (सोयम मुका)- 266

सर्व आदि दल (चन्नाराम मरकाम)- 38

आजाद जनता पार्टी (जगदीश नाग)- 30

सीपीआई (मनीष कुंजाम)- 144

निर्दलीय (बीड़ा सोढ़ी)- 18

Related Articles

Back to top button