शराब कारोबारी अनवर के बेटे शोएब पर FIR: रायपुर में स्कूल संचालक की गाड़ी को टक्कर मारी, गाली-गलौज की, जान से मारने की दी धमकी

रायपुर। राजधानी रायपुर में शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे और पूर्व मेयर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि शोएब ने बीच सड़क स्कूल संचालक आरबी मिश्रा की कार को टक्कर मारी, फिर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया।

घटना 6 फरवरी की रात करीब 10 बजे की है। स्कूल संचालक आरबी मिश्रा विधायक कॉलोनी, तेलीबांधा के निवासी हैं और विशेष बच्चों का स्कूल संचालित करते हैं। वे वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर दर्शन के बाद अपनी कार CG-04-PY-5003 के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही एक इनोवा कार के चालक शोएब ढेबर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी गाड़ी को स्क्रेच मार दिया। जब मिश्रा ने आपत्ति जताई, तो शोएब ने बीच सड़क गाड़ी रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी।

घटना के बाद पीड़ित सीधे तेलीबांधा थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शोएब ढेबर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version