
सक्ती। जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बारात में हुई मारपीट में दुल्हे के भाई समेत 10 लोग घायल हो गए हैं। दोनों पक्षों के बीच मारपीट का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। सभी घायलों का जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक भोथीडीह गांव से गूचकुलिया गांव बारात गया था। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग ईंट, पत्थर और डंडे से एक दूसरे पर हमला कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को जैजेपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं घायलों के बयान लेने के बाद जैजैपुर पुलिस जांच में जुटी है।