कांकेर (उत्तर बस्तर)छत्तीसगढ़
खून से लाल हुई सड़क…यात्री बस और ट्रक में भीषण टक्कर, 3 लोगों की मौत

कमलेश हिरा@कांकेर। यात्री बस और ट्रक में हुए भीषण टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं। महिंद्रा ट्रेव्ल्स की बस कांकेर से धमतरी की ओर जा रही थी। तभी चरामा के मरकाटोला घाट के पास यह भीषण सड़क हादसा हुआ। वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौक़े पर पहुंच अंदर फंसे शवो को बाहर निकालकर आगे की कार्यवाही मे जुट गयी है।
जानकारी के मुताबिक महिंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन के करीब लोग घायल हो गए।
हादसे में बस के परखच्चे उड़ गये। वही हादसे के बाद मौक़े पर चीख पुकार मच गयी। सभी घायलो को चरामा स्वास्थ केंद्र मे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बहरहाल पुलिस बचाव अभियान में जुटी है।