
दुर्गा प्रसाद सेन@बेमेतरा। जिले के खेतों में किसानों द्वारा धड़ल्ले से पराली जलाई जा रही है। किसानों को न तो प्रशासन का डर है और न ही कोर्ट का आदेश मायने रखता है। प्रशासन की ओर से पराली जलाने वालों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
पराली जलाने के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है जिले में धान और गेहूं की फसल काटने के बाद खेतों में धड़ल्ले से पराली जलाई जा रही है। पुरे बेमेतरा जिले में प्रशासन से बेखौफ किसान खुलेआम खेतों में पराली जला रहे हैं। पराली जलाने वाले किसानों पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं करने से लोगों में बिल्कुल भी डर नहीं रहा।
प्रशासन द्वारा किसानों से बार-बार अपील की जा रही है की फसल कटने के बाद खेतो में पराली न जलाएं लेकिन अभी तक कार्रवाई देखने को नहीं मिल रहा है!