ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

रायपुर में आबकारी विभाग की कार्रवाई: अवैध शराब सप्लाई करने वाले 2 युवक गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 77.4 लीटर देशी मदिरा मसाला और एक बिना नंबर प्लेट की दोपहिया वाहन जब्त की गई।

पहले मामले में 25 जनवरी को गैतरा मार्ग, ग्राम चिचोली थाना खरोरा क्षेत्र से रवि कुमार यादव को संतरे रंग की टीवीएस जूपिटर में अवैध शराब ले जाते पकड़ा गया। उसके पास से 180 पाव देशी मदिरा मसाला बरामद की गई।

दूसरे मामले में ग्राम भूमिया, वार्ड क्रमांक 10 थाना तिल्दा में अनिल पारधी के घर दबिश दी गई, जिसमें 250 पाव देशी मदिरा मसाला जब्त की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया।

यह कार्रवाई सचिव सह आबकारी आयुक्त आर. संगीता, कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह और प्रभारी उपायुक्त आबकारी राजेश शर्मा के निर्देश पर की गई। प्रकरण का पंजीयन सहायक जिला आबकारी अधिकारी वैभव मित्तल और आबकारी उपनिरीक्षक मेधा मिश्रा ने किया। कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक दिगंबर भूरा और आबकारी आरक्षक वेद कतलम का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button