बेदखली रद्द; नगर निगम ने रहवासियों की चारों मांगे मानी, सील मकानों को वापस खोलेगी नगर निगम

गोवर्धन सिन्हा@राजनांदगांव। जिले में मोर मकान मोर चिन्हारी योजना के तहत बने मकानों पर रह रहे लोगों को अब बेदखल नहीं किया जाएगा। नगर निगम ने रहवासियों की चारों मांगे मान ली है। इसके तहत जिन मकानों को नगर निगम ने सील किया है उन्हें वापस खोला जाएगा और वर्तमान में रह रहे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी इसके साथ ही पात्र और अपात्र लोगों की जांच करने के बाद उन्हें मकानों का आवंटन भी किया जाएगा. नगर निगम की बेदखली की कार्रवाई के विरोध में आत्महत्या की कोशिश करने वाली यास्मीन के मामले में भी एसडीएम ने जांच की मांग को मान लिया है।
मोर मकान मोर चिन्हारी योजना के तहत बने मकानों में रह रहे लोगों ने नगर निगम की कार्रवाई का खुला विरोध किया तिरंगा यात्रा निकालकर लोग कलेक्टोरेट से नारेबाजी करते हुए नगर निगम पहुंचे और नगर निगम का घेराव किया इस दौरान लोगों ने नगर निगम की बेदखली की कार्रवाई को गलत बताते हुए जमकर विरोध किया विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों पर गंभीर आरोप भी लगाए इस बीच नगर निगम के अधिकारी यास्मीन के आत्महत्या की कोशिश किये जाने की घटना से डरे सहमें दिखाई दिए। नगर निगम के राजस्व विभाग के अधिकारी सुदेश सिंह मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने प्रदर्शनकारियों की चारों मांगों को मानते हुए उन्हें शांत कराया तकरीबन डेढ़ घंटे के प्रदर्शन के बाद मामला शांत हुआ।
आत्महत्या की कोशिश करने वाली यासमीन के मामले में जांच समिति गठित करने का फैसला
बेदखली की कार्रवाई के दौरान आत्महत्या की कोशिश करने वाली यासमीन के मामले में नगर निगम ने जांच समिति का गठन करने का फैसला लिया है। इस मामले को लेकर के नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि उपरोक्त प्रकरण के सम्पूर्ण पहुलओं की जांच के लिये उच्च स्तरीय जॉच समिति का गठन किया गया है समिति के अध्यक्ष उपायुक्त होगें एवं विधि अधिकारी, लेखा अधिकारी सदस्य होगे तथा प्रस्तुतकर्ता कार्यालय अधीक्षक होगे। गठित समिति संपूर्ण पहलुओं की सूक्ष्मता से जॉच कर प्रतिवेदन 15 दिवस के भीतर प्रस्तुत करेंगे।