भाजपा के 2 दिन में 9 प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे, आज महाराष्ट्र-हिमाचल सहित 5 राज्यों में नामों की घोषणा

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगले दो दिनों में 9 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने जा रही है। सोमवार को महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरे गए, जिनमें एक-एक उम्मीदवार ही सामने आए हैं।
ऐसे में चुनाव की जरूरत नहीं होगी और आज ही अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी। मंगलवार को मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दमन दीव और लद्दाख में नामांकन होंगे और बुधवार को इन राज्यों में भी नए अध्यक्ष घोषित कर दिए जाएंगे।
भाजपा के संविधान के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तभी हो सकता है जब 50 प्रतिश्त राज्यों में संगठन चुनाव पूरे हो जाएं। भाजपा की कुल 37 मान्यता प्राप्त राज्य इकाइयां हैं, जिनमें से अब तक 14 राज्यों में चुनाव हो चुके हैं। मंगलवार तक यह संख्या 33 हो जाएगी, जिससे राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का रास्ता साफ हो जाएगा। संभव है कि जुलाई में ही नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया जाए।