छत्तीसगढ़कांकेर (उत्तर बस्तर)
सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो जवानों के घायल होने की खबर

कांकेर। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के माड़ इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। इस मुठभेड़़ में दो जवानों के घायल होने की खबर है। एसपी कल्याण एलिसेला ने इस घटना की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि घायल जवानों को जंगल से निकालने अतिरिक्त बल रवाना किया गया है।