
मनोज जंगम@जगदलपुर। पुलिस -नक्सली मुठभेड़ में दो माओवादियों को ढेर कर दिया गया है। शव के पास से हथियार भी बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक जिले के, थाना चिंतागुफा अंर्तगत ताड़मेटला एवम दूलेड के जंगलों में जगरगुंडा एरिया कमेटी के 10/12 नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। सूचना पर डीआरजी, जिला बल एवं सीआरपीएफ 223 का संयुक्त बल नक्सल विरोधी अभियान के तहत उक्त स्थानों की ओर रवाना किया गया था। अभियान के दौरान पुलिस पार्टी पर ताड़मेटला- दूलेड के जंगलों के बीच घात लगाकर नक्सलियों द्वारा हमला किया गया। पुलिस पार्टी द्वारा तत्काल पॉजिशन लेकर आत्म सुरक्षा में जवाबी फायरिंग की गई। करीब 1 घंटे चली मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। दोनों नक्सलियों की पहचान कर ली गई है।
दोनों नक्सलियों पर छत्तीसगढ़ सरकार ने एक एक लाख रुपये इनाम घोषित कर रखा था। इन दोनों पर थाना चिंतागुफा क्षेत्र अंर्तगत पूर्व में हुए शिक्षादूत कवासी सुक्का एवम वर्तमान उप सरपंच ताड़मेटला पंचायत माड़वी गंगा की हत्या मिनपा के पास कोरसा कोसा की पुलिस मुखबिरी के शक में हत्या जैसे अपराध में संलिप्तता हैं।
घटनास्थल से एक 12 बोर डबल बैरल राइफल एवम एक नग पिस्टल बरामद हुआ है।इलाक़े की गहन सर्चिंग की जा रही है