छत्तीसगढ़सुकमा

सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 माओवादियों के घायल होने की सूचना और 5 गिरफ्तार

सुकमा। जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई हैं। इस मुठभेड़ में 5 नक्सलियों के घायल होने की सूचना मिली हैं। जबकि मौके से पुलिस फोर्स ने 5 नक्सलियों को गिरफ्तार भी किया है।  बताया जा रहा है कि नक्सली NH पर बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। 

जानकारी के मुताबिक कोंटा एरिया कमेटी के सैकड़ों माओवादी कोत्तालेंड्रा के जंगल में मौजूद होने की सूचना पुलिस को मिली थी। मुखबिर के द्वारा मिली  इसी सूचना के आधार पर फोर्स को मौके के लिए रवाना किया गया था। सुबह 11:30 के करीब जवान जंगल में घुसे। इस बीच दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी भी हुई।

हालांकि, जवानों ने घेराबंदी कर 5 नक्सलियों को पकड़ लिया। सर्चिंग के दौरान पुलिस को घटना स्थल में अलग-अलग जगह खून के धब्बे दिखे। पुलिस ने दावा किया है कि, मुठभेड़ में 5 माओवादियों को गोली भी लगी है।

Related Articles

Back to top button