Ambikapur: लोग बरत रहे लापरवाही, समाजसेवी संगठन ने चलाया जागरूकता अभियान, ‘नो मास्क नो सामान’ वाला फार्मूला अपनाने की अपील

शिव शंकर साहनी @अंबिकापुर। शहर में कोरोना संक्रमण का फैलाव तेजी से हो रहा है। बावजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे है। लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही को देखते हुए समाजसेवी संगठन द्वारा कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वही समाज सेवी संगठन ने दुकान संचालकों से नो मास्क नो सामान वाला फार्मूला अपनाने की अपील की है।
Chhattisgarh: भूपेश के विश्वसनीय प्रदेश में युवाओं के लिये रोजगार के अवसर बढ़े- कांग्रेस
अंबिकापुर शहर में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। बावजूद इसके गैर जिम्मेदार नागरिक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। संक्रमण फैलने के बावजूद नागरिक शहर की सड़कों पर मास्क के बिना नजर आ रहे हैं जबकि सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं किया जा रहा है। हालांकि प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है वहीं गैर जिम्मेदार लोगों से नियम का पालन नही करने पर चलान भी वसूल किया जा रहा है। इसके बावजूद नागरिक लापरवाही बरत रहे हैं। वही अब समाज सेवी संगठन भी सड़क पर उतर कर लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है।
CG Breaking: 12 आईएएस अफसरों को मिला प्रमोशन, संयुक्त सचिव से बनाए गए विशेष सचिव, आदेश जारी
इसी कड़ी में शुक्रवार को समाज सेवी संगठन द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया। समाज सेवी संगठन ने शहर भर में रैली निकालकर जागरूकता अभियान चलाया। वही उनके द्वारा दुकान संचालकों से नो मास्क नो सामना वाला फार्मूला अपनाने की अपील की है। साथ ही मास्क लगाए बिना शहर में घूम रहे लोगों से मास्क लगाने की अपील की गई। ताकि शहर में फैलते संक्रमण पर लोगों की भागीदारी से रोक लगाई जा सके।