ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

होटल व्यवसायी से लाखों रुपए हड़पकर कर्मचारी फरार

बिलासपुर। बिलासपुर। तारबाहर क्षेत्र में रहने वाली होटल व्यवसायी अंजना फ्रांसिस के साथ करीब 2 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

महिला का कहना है कि यह फ्रॉड उनके ही एक पुराने कर्मचारी गोविंद कुमार ने किया। गोविंद ने शेयर मार्केट में डबल मुनाफे का झांसा देकर महिला से पैसे हड़प लिए और फरार हो गया।

अंजना फ्रांसिस ने पुलिस को शिकायत में बताया कि गोविंद कुमार रायपुर के फाफाडीह का निवासी था और पिछले कुछ महीनों से उनके होटल में काम कर रहा था।

इस दौरान उसने महिला का भरोसा जीतकर शेयर मार्केट में निवेश का प्रस्ताव दिया और उसे डबल मुनाफे का आश्वासन दिया।

पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार गोविंद ने 17 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक चार किस्तों में कुल 2 लाख रुपये नगद हड़प लिए। इसके बाद 10 सितंबर 2025 को रात करीब 3 बजे गोविंद अपने सामान के साथ अचानक घर छोड़कर फरार हो गया। जब अंजना ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया और कॉल का जवाब भी नहीं दिया।

घटना के बाद अंजना ने तारबाहर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर गोविंद कुमार की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संभावित ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

अंजना के अनुसार, गोविंद ने उनकी वित्तीय जानकारी का दुरुपयोग करते हुए योजनाबद्ध तरीके से पैसा हड़पने की साजिश रची। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं गोविंद ने किसी और व्यक्ति के साथ भी ऐसा धोखाधड़ी का प्रयास किया हो।

स्थानीय पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी ने गोविंद कुमार को देखा या उसके बारे में कोई जानकारी है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। फिलहाल मामला तारबाहर थाना में दर्ज है और जांच चल रही है।

इस घटना ने होटल व्यवसायियों और छोटे व्यापारियों के लिए चेतावनी का संदेश दिया है कि कर्मचारियों और निवेश के मामलों में सावधानी बरती जाए।

Related Articles

Back to top button