चुनावी शंखनाद: 5 राज्यों में मतदान की तारीखों का ऐलान; बंगाल में 2 चरण, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग; 4 मई को नतीजे

नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने आज शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पांच राज्यों—पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही इन राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू हो गई है।

वोटिंग का पूरा शेड्यूल: एक नजर में

आयोग ने सुरक्षा और भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए चरणों का निर्धारण किया है। सभी राज्यों के नतीजे 4 मई 2026 को एक साथ आएंगे।

राज्यमतदान की तारीखचरणनतीजे
असम9 अप्रैलएक चरण4 मई
केरल9 अप्रैलएक चरण4 मई
पुडुचेरी9 अप्रैलएक चरण4 मई
तमिलनाडु23 अप्रैलएक चरण4 मई
पश्चिम बंगाल23 और 29 अप्रैलदो चरण4 मई
Exit mobile version