छत्तीसगढ़जिले

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, जेल भरो आंदोलन के तहत कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी

बिपत सारथी@पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में हुए घटनाक्रम के बाद से प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। लगातार कांग्रेसी नेता कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतर रहे हैं और विरोध दर्ज करवा रहे हैं, इसी के साथ गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में भी कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस आक्रामक दिखाई दे रही है। आज जिले में युवा कांग्रेस के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें सेमरा तिराहा में जेल भरो आंदोलन किया गया। इस दौरान सैकड़ों युवा कांग्रेसियों ने पुलिस को अपनी गिरफ़्तारी दी। गिरफ्तारी के बाद उनकी बिना किसी शर्त के रिहाई भी कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button