छत्तीसगढ़दुर्ग

घर में भीषण आग लगने से बुजुर्ग दंपति की मौत

दुर्ग। आग लगने से एक बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दम घुटने से बुजुर्ग दंपती ने दम तोड़ दिया। मामला भिलाई के हाउसिंग बोर्ड के फौजी नगर का है।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। घंटों चली कड़ी मशक्‍कत के बाद आखिर आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस द्वारा शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह घटना आज सुबह पांच से छह बजे के बीच की बताई जा रही है। भभकती आग की लपटों से घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। बुजुर्ग दंपती की मौत दम घुटने की वजह से हुई है। पति-पत्नी का नाम चेरियन वर्गीज (68) और जाली वर्गीज (65) बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button