छत्तीसगढ़

Chhattisgarh में चक्रवाती तूफान असानी का असर, गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना, तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक नीचे

रायपुर। चक्रवाती तूफान असानी का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर दिखने लगा है। ठंडी हवाओं की वजह से प्रदेश के तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक नीचे चला गया है। मंगलवार को सबसे अधिक गर्मी रायपुर और कुरुद में रिकॉर्ड की गई।

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया, चक्रवात असानी अभी पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। अब इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से 11 मई को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना बन रही है। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर वज्रपात भी संभव है। मौसम विभाग के मुताबिक वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से बस्तर संभाग हो सकता है।

Related Articles

Back to top button