Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Uncategorized

प्रज्ञान रोवर ने विक्रम लैंडर की ली एक और तस्वीर, देखें चंद्रमा पर चहलकदमी का नजारा

नई दिल्ली। रोवर ने अब विक्रम लैंडर (Vikram Lander) की भी फोटो ली है जिसे बुधवार (30 अगस्त) को इसरो (ISRO) ने शेयर किया. इसरो ने ट्वीट (अब एक्स) कर बताया, “सीमाओं से परे, चंद्रमा के दृश्यों के पार- भारत के रोवर के लिए कोई सीमा नहीं है. एक बार फिर, प्रज्ञान ने विक्रम को अपने कैमरे में कैद किया. ये तस्वीर बुधवार सुबह 11 बजे के आसपास लगभग 15 मीटर की दूरी से ली गई थी. NavCams का डेटा SAC/ISRO, अहमदाबाद की ओर से संसाधित किया जाता है.” 

सुबह भी जारी की थी विक्रम की तस्वीर

इससे पहले दिन में भी इसरो ने विक्रम लैंडर की एक फोटो जारी की थी जो रोवर ने ली थी. इसरो ने बताया था कि ये तस्वीर रोवर पर लगे नेविगेशन कैमरा (नैवकैम) से ली गई. स्पेस एजेंसी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “स्माइल प्लीज (कृपया मुस्कराएं), प्रज्ञान रोवर ने विक्रम लैंडर की तस्वीर खींची.” ये फोटो बुधवार सुबह 7:35 बजे ली गई थी.

चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर रचा था इतिहास

गौरतलब है कि, चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर मॉड्यूल ने 23 अगस्त की शाम को 6 बजकर 4 मिनट पर चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग की थी. इससे पहले चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कोई नहीं पहुंचा था. लैंडर मॉड्यूल विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर से लैस है. लैंडर और रोवर को एक चंद्र दिवस (पृथ्वी के 14 दिन के बराबर) तक काम करने के लिए विकसित किया गया है.

Related Articles

Back to top button