StateNewsछत्तीसगढ़

गोवा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की CM प्रमोद सावंत से सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने गोवा प्रवास के दौरान गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से सौजन्य मुलाकात की।

यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें दोनों राज्यों के बीच आपसी सहयोग और साझा हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई।

भेंट के दौरान मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ और गोवा के बीच सांस्कृतिक, पर्यटन और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों की भौगोलिक और सामाजिक विविधता के बावजूद विकास से जुड़े कई मुद्दों पर साझा अनुभव और सहयोग की संभावनाएं मौजूद हैं।

विशेष रूप से पर्यटन, जनजातीय विकास, कौशल प्रशिक्षण और प्रशासनिक नवाचार जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने सीएम साय का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ की विकास योजनाओं और प्रशासनिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने दोनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय और अनुभव साझा करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों ने भविष्य में भी इस प्रकार के संवाद और सहयोग को जारी रखने की सहमति व्यक्त की। मुलाकात को केंद्र-राज्य और राज्य-राज्य समन्वय की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिससे दोनों राज्यों को विकास के नए अवसर मिल सकेंगे।

Related Articles

Back to top button