
अनिल गुप्ता@दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व हरेली को लेकर जहाँ पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल हैं। तो वही दुर्ग पुलिस के द्वारा भी इस पर्व को अनूठे तरीके से मनाया गया। Iucaw की महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने हरेली को लेकर एक मानव श्रृंखला बनाया। और इसमे छत्तीसगढ़ के मानचित्र को दर्शाते हुये छत्तीसगढ़ी नृत्य प्रस्तुत किया।
इस मानव श्रृंखला में Iucaw के करीब 70 महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। जिन्होंने छत्तीसगढ़ वेशभूषा को धारण कर छत्तीसगढ़ के मानचित्र को प्रदर्शित किया। और छत्तीसगढ़ महतारी को अपनी श्रद्धा समर्पित किया। इस दौरान इन्होंने पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुति भी दी।
Iucaw की डीएसपी शिल्पा साहू ने इस आयोजन को लेकर जानकारी देते हुये बताया कि दुर्ग पुलिस अपने कर्तव्यपरायणता को प्रति सजग रहे, और छत्तीसगढ़ महतारी की कृपा छत्तीसगढ़ की पुलिस पर बनी रहे, इस थीम को लेकर हरेली के उपलक्ष्य पर ही ये पूरा कार्यक्रम तैयार किया गया था।