ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

दुर्ग गैंगरेप केस: तीसरा आरोपी गिरफ्तार, 3 हाईप्रोफाइल अब भी फरार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सामने आए गैंगरेप मामले में पुलिस ने रविवार को तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस केस में कुल 6 आरोपी बताए जा रहे हैं, जिनमें से अब तक 3 की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि 3 अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस के अनुसार फरार आरोपियों में कुछ हाईप्रोफाइल और प्रभावशाली लोग भी शामिल हो सकते हैं।

मामला महिला थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने 30 जनवरी को अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी थी। उसने आरोप लगाया कि अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 के बीच, नाबालिग होने की जानकारी के बावजूद आरोपियों ने PWD में नौकरी लगाने का झांसा देकर उसके साथ लगातार रेप और कई बार गैंगरेप किया। यह शोषण करीब 8 साल तक चलता रहा।

जांच में पुलिस ने पहले दो आरोपियों विजय स्वाइन और अनिल चौधरी को गिरफ्तार किया था। रविवार को तीसरे आरोपी गोविंद सिंह नागवंशी (62) को पकड़ा गया, जो रिटायर्ड शासकीय कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस ने केस में भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 70(2) और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी है।

Related Articles

Back to top button