Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़दुर्ग

सड़क दुर्घटना में माता पिता को खोने वाली 12 साल की बच्ची को दुर्ग कलेक्टर ने सौंपा 15 लाख रुपए का चेक, निर्माणाधीन फ्लाईओवर से गिरकर हुई थी माता पिता की मौत

अनिल गुप्ता@दुर्ग. सड़क दुर्घटना में माता पिता को खोने वाली 12 साल की बच्ची को आज दुर्ग कलेक्टर द्वारा 15 लाख रुपयों का चेक प्रदान किया है। इस दौरान दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव भी उपस्थित थे। आपको बता दे कि 9 दिसबंर की रात कुम्हारी के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर में मोटरसायकिल में सवार रायपुर निवासी एक दम्पती की मौत हो गई थी। जिसके बाद दुर्ग कलेक्टर और एसपी ने फ्लाईओवर निर्माता कंपनी से बच्ची के खर्च उठाने के लिए सहमति बनाई थी।

9 दिसबंर को एक दर्दनाक हादसे में अन्नू ने अपने माता पिता को हमेशा के लिए खो दिया था। घटना के दौरान अन्नू भी साथ थी। और उसे भी काफी चोट आई थी। दरअसल रायपुर के चंगोराभाठा निवासी आजूराम देवांगन और उनकी पत्नी प्रतिमा देवांगन अपनी 12 साल की बच्ची के साथ कुम्हारी एक शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। कुम्हारी के पास निर्माणाधीन अधूरे फ्लाईओवर पर वो चढ़ तो जरूर गये। लेकिन उन्हें इस बात का पता भी नही था, कि सड़क बीच से आधी कटी हुई हैं। जिसके कारण आजूराम पत्नि और बच्ची के साथ मोटरसाइकिल सहित नीचे आ गिरे। और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद दुर्ग पुलिस ने फ्लाईओवर निर्माता कंपनी के 5 अधिकारियों के विरुद्ध धारा 304 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

वही दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा एवं एसपी अभिषेक पल्लव ने इस संबंध में रायल इंफ्रा कंपनी के प्रबंधन से चर्चा की और उन्हें बच्ची की परवरिश की जिम्मेदारी उठाने कहा। जिसके तहत 15 लाख रुपये का चेक 12 वर्षीय अन्नू देवांगन को सौपा गया हैं। दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा का कहना है, कि फ्लाईओवर निर्माता कंपनी ने जो चेक दिया है। उसे बच्ची को दे दिया गया है। लेकिन बच्ची की शिक्षा और परवरिश में अन्य जो भी मदद लगेगी उसे भी प्रशासन के तरफ से उपलब्ध कराया जायेगा।

Related Articles

Back to top button