छत्तीसगढ़रायपुर

राजधानी में तेज हवा और बारिश से कई जगहों पर गिरे होर्डिंग और पेड़….

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव हुआ और तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इसके चलते रायपुर शहर में कई जगहों पर लगे होर्डिंग व पेड़ टूटकर गिर गए। वहीं कई घरों के एस्बेस्टस शीट भी टूट गई और अंदर पानी भर गया। इससे लोगों का काफी नुकसान हुआ है। वहीं पेड़ गिरने से कई जगहों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिसे बहाल किया गया।

 
बता दें कि बारिश को लेकर मौसम विभाग ने यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसे प्री-मानसून की बारिश बताया जा रहा है। प्रदेश में दो दिन पहले ही सुकमा के रास्ते दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री हो गई है। आमतौर पर प्रदेश में 10 जून को मानसून की एंट्री होती है। मानसून के आते ही बस्तर संभाग के कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है। अगले 3 दिनों में सुकमा से आगे बढ़ते हुए मानसून रायपुर पहुंचेगा। पिछले साल छत्तीसगढ़ में मानसून देरी से पहुंचा था। इस साल प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button