नशे में चूर आरोपी ने घर में घुसकर दो सगे भाईयों पर हमला, दोनों की हालत नाजुक

जांजगीर चांपा। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां नशे में चूर आरोपी ने घर में घुसकर दो सगे भाईयों पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना रात 9 बजे की है। घर मे घूसकर सोनू बजाज और उसके साथी ने बीजेपी आईटी सेल जिला संयोजक और उसके भाई पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जिला अस्पताल जांजगीर में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Exit mobile version