देश - विदेश

1 जून से वाहन चलाने के बदल जाएंगे नियम, गलती होने पर लगेगा 25000 का चूना

नई दिल्ली: 1 जून 2024 से वाहन चलाने के नियमों में बदलाव हो जाएगा। ये नियम सभी के ऊपर लागू कर दिए जाएंगे। इसके बाद 18 साल के कम उम्र के लोग अगर वाहन चलाते पाए जाते हैं तो 25,000 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। वहीं तेज गति से वाहन चलाने पर भी मोटा जुर्मना भरना पड़ सकता है

सड़क पर अगर आप गाड़ी चलाते हैं तो आपको कई तरह के ट्रैफिक नियमों का पालन करना होता है। ऐसा नहीं करने पर हजारों रुपये का चालान जुर्माने के तौर पर किया जाता है। हालांकि कई लोग ऐसे भी होते हैं। जिन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता और वो नियमों का लगातार उल्लंघन करते रहते हैं। अब ऐसे लोगों से निपटने के लिए सिस्टम को और कड़ा बनाया जा रहा है। जिसमें ऐसा करने वालों को सबक सिखाया जाएगा। 1 जून से नए परिवहन नियम (New Driving License Rules 2024) लागू हो रहे हैं। इन नियमों का उल्लंघन करने पर आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसके साथ ही आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

सरकारी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) की ओर से नए नियम जारी किए जाएंगे। इसमें 1 जून 2024 से नए नियमों को लागू किया जाएगा। गाड़ी तेज गति से लेकर कम उम्र में चलाने तक में भारी जुर्माना देना होगा। नियमों के अनुसार अगर कोई तेज स्पीड में वाहन चलाता है तो उसको 1000 रुपये से 2000 रुपये का जुर्माना देना होगा।

Related Articles

Back to top button