देश - विदेश

निगमबोध घाट पर होगा डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार, कांग्रेस ने स्मारक के लिए मांगी जगह


नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह नहीं रहे। गुरुवार को दिल्ली एम्स में 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। पीएम मोदी समेत भारत और दुनियाभर की दिग्गज हस्तियों नेताओं ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक संदेश भेजा है। वहीं, अब कांग्रेस पार्टी ने मरणोपरांत डॉक्टर मनमोहन सिंह के लिए बड़ी मांग की है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार से पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के समाधिस्थल के लिए जगह की मांग की है।

खरगे ने पीएम मोदी से की बात

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने डॉ. मनमोहन सिंह के लिए स्मारक बनाने की मांग की है। कांग्रेस पार्टी चाहती है कि डॉक्टर मनमोहन सिंह की समाधि के लिए जगह आवंटित की जाएं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर के यह मांग उनके सामने रखी है। कांग्रेस की ओर से जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार ऐसे स्थान पर करवाया जाए जहां उनका स्मारक बनाया जा सके।

Related Articles

Back to top button