
रायपुर। राजधानी में क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। आपसी विवाद के चलते एक युवक की कैंची घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। घटना गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात को घटित हुई है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को हत्या की जानकारी सुबह के समय हुई। तब घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने पूछताछ के आधार पर आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है। मृतक युवक का नाम राहुल टंडन है। हत्या के मामले में लक्की नेताम और आशीष चंदेल को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अमलीडीह स्थित शराब दुकान के कर्मियों ने तीनों लड़कों को शराब पीते देखा था। शराब पीने के बाद तीनों लड़कों में पुरानी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान आशीष और लक्की ने जेब से कैंची निकालकर राहुल के पेट में ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।इधर मृतक और आरोपितों के बीच किस बात को लेकर विवाद था। यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।