ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

डिजिटल सुविधाओं से धान खरीदी प्रक्रिया हुई आसान, ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर। प्रदेश में धान खरीदी इस वर्ष तेज गति से आगे बढ़ रही है। डिजिटल सुविधाओं और ऑनलाइन टोकन व्यवस्था ने किसानों की मुश्किलें कम कर दी हैं।

धान विक्रय के बाद भुगतान भी तेजी से किसानों के खाते में पहुंच रहा है, जिससे किसानों में खुशी और भरोसा दोनों बढ़ा है। बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड के सेंदरी धान उपार्जन केंद्र में ग्राम अमतरा के किसान धनीराम देवांगन इसका एक उदाहरण हैं।

धान बेचने के कुछ ही समय बाद उनके खाते में 1 लाख 91 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी गई। धानीराम ने बताया कि टोकन लेने से लेकर धान तौल और भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया में उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आई। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद करते हुए कहा कि किसान हितैषी नीतियों ने खेती को आसान और लाभदायक बना दिया है।

5 दिनों के भीतर मिल गया भुगतान

धान बेचने वाले किसान धनीराम देवांगन ने बताया कि वे 6 एकड़ भूमि में खेती करते हैं और इस वर्ष उन्होंने 140 क्विंटल धान विक्रय किया है। धान बेचने के मात्र पांच दिनों के भीतर ही उनकी भुगतान राशि उनके बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी गई। उन्होंने कहा कि समय पर भुगतान मिलने से खेती से जुड़ी अगली तैयारियों में काफी मदद मिलती है। बोनस राशि भी जल्द मिलने की उम्मीद है।

धनीराम ने यह भी बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लगातार मिल रहा है। यह सहायता विशेष रूप से छोटे किसानों के लिए बड़ी राहत है, जिससे खेती के अनेक खर्च आसानी से पूरे हो जाते हैं। किसानों का कहना है कि डिजिटल प्रक्रिया, ऑनलाइन टोकन और त्वरित भुगतान ने धान खरीदी को पहले से काफी सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बना दिया है। सरकार की प्रयासों से किसानों का आत्मविश्वास बढ़ रहा है और कृषि अब लाभकारी पेशे के रूप में मजबूत हो रही है।

Related Articles

Back to top button